मंगलवार, 28 जुलाई 2020

28 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं तथा राशिफल ।

28 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं तथा राशिफल ।


*🧾आज दिनाँक:-* 28 जुलाई 2020
*🌞दिन:-* मंगलवार
*💧विक्रम संवत्:-* 2077 
*💧शक संवत् –* 1942 शार्वरी
*📝तिथि:-* नवमी – 02:59 AM, जुलाई 29 तक
*⚜️पक्ष:-* शुक्ल पक्ष
*⚜️नक्षत्र:-* स्वाती – 09:42 AM तक विशाखा
*🧾माह :-* श्रावण
*💎सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी💎*
*🌞सूर्योदय :-* 05:23 AM
*🌜चंद्रोदय :-* 12:56 PM
*🌄सूर्यास्त:-* 06:45 PM 
*🌛चंद्रास्त:-* 12:25 AM, 
*💎सूर्य राशि :-* कर्क
*💎चंद्र राशि:-* तुला

*⚜️28 जुलाई 2020 शुभ मुहूर्त⚜️*

*⚜️अभिजित मुहूर्त:-* 11:38 AM से 12:31 PM अमृत 
*🐲काल:-* 12:10 AM, जुलाई 29 से 01:42 AM, जुलाई 29

*💧सर्वार्थ सिद्धि योग:-* कोई नहीं 
*💧रवि योग:-* 09:42 AM से 05:24 AM, 

*⚜️28 जुलाई 2020 का अशुभ मुहूर्त💎*
*🐲दुष्टमुहूर्त:-* 08:03:39 से 08:57:07 तक 
*👺कालवेला / अर्द्धयाम :-* 08:03:39 से 08:57:07 तक
*🪓कुलिक:-* 13:24:31 से 14:17:59 तक
*👺यमघण्ट:-* 09:50:36 से 10:44:05 तक
*🌵कंटक :-* 06:16:41 से 07:10:10 तक 
*👺यमगण्ड:-* 08:43:45 से 10:24:01 तक
*🤺राहुकाल:-* 15:24:50 से 17:05:06 तक 
*🐲गुलिक काल:-* 12:04:17 से 13:44:34 तक

*💎28 जुलाई 2020 का व्रत और त्यौहार💎*
_चतुर्थ मंगला गौरी व्रत_

*⚜️💎✍🏻आज का विचार✍🏻💎⚜️*

*अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम् |*
*उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् |*

_तेरा मेरा करने वाले लोगो की सोच उन्हें बहुत कम देती हैं उन्हें छोटा बना देती हैं जबकि जो व्यक्ति सभी का हित सोचते हैं उदार चरित्र के हैं पूरा संसार ही उसका परिवार होता हैं |_

🥢🔱💎💠⏰💠💎🔱
🐏🐂🦐🦀🦁👩🏻‍🦰⚖️🦂🏹🐊
. *💎आज का राशिफल💎*


 दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।


 
*🐏मेष राशि –* _आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आज आप योजनाओं को सफल बनाने के लिए सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं। तो आप शादी करने पर विचार करेंगे।_

 
*🐂वृषभ राशि / वृष राशि –* _आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी ।आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा ।किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जायेगी ।सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे ।सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी ।आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है ।नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा ।कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा ।_

 
*🦐मिथुन राशि –* _आज आप खुद की योजना पर भरोसा रखें। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। इन पर बहुत गंभीरता से विचार करें। ऑफिस और बिजनेस में आप दूसरों की देखादेखी कर सकते हैं। करियर, कॉन्टैक्ट्स और इमेज के लिए दिन अच्छा हो सकता है। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगाऔर पैसा मिल भी सकता है। जमीन-जायदाद से फायदे के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। महिलाओं के लिए दिन शुभ है। धन लाभ की भी संभावना है।_


 *🦀कर्क राशि –* _यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।_


 
*🦁सिंह राशि –* _आज जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा ।आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी ।आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा ।टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है ।आपको किसी काम में सफलता मिलेगी ।लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा ।योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे ।किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए ।काम बिगड़ने की संभावना हो सकती है ।_

*👩🏻‍🦰कन्या राशि –* _आपके लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पैसों से संबंधित परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज आपकाे किसी खास इंसान से सलाह या मदद भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने मन की बातशेयर कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।_


 
*⚖️तुला राशि –* _आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा। इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा कि अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर हैं या परेशान हैं, इसकी जानकारी भी किसी को ना होने दें। नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है।_

 
*🦂वृश्चिक राशि –* _आज व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी ।धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे ।छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे ।आज घर-परिवार का वातावरण बेहतर बना रहेगा ।इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है ।आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे ।घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है ।आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे ।आपकी कोशिशें कामयाब होगी ।ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकरात्मक सोच से प्रभावित होंगे ।_
 
*🏹धनु राशि –* _मौका मिले तो थोड़ा आराम कर लें। किसी योजना पर आप काम कर रहे हैं, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा गिफ्ट खरीद सकते हैं। निजी परेशानियां सुलझाने में भी सफलता मिलेगी। थोड़ा सोच-विचार और बातचीत करेंगे, तो सब सुलझ सकता है।लोगों से बातचीत करेंगे तो कई नए विचार आपके सामने आ सकते हैं। करियर में फायदा होने के योग बन रहे हैं। नई शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कामकाज बेहतर ढंग से कर पाएंगे। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।_


 
*🐊मकर राशि –* _पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। समय आपके साथ रहेगा। आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं।आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।_


 
*🧉कुंभ राशि –* _आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा ।दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा ।सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे ।कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे ।साथ ही आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे ।आई. टी सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी ।भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे ।किसी काम में आपको उनका सहयोग मिलेगा ।घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी ।मॉस कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है ।_


 
*🐟मीन राशि –* _अपने विचार साफ तौर पर रखें। कारोबार में लोग आपसे सहमत होकर आपकी बात भी मान सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस के मामले में सफलता वाला दिन हो सकता है। आप कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करनेै में सफल हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद दोस्त से मदद लेकर ही कोई कामकरें। किसी के साथ अचानक होने वाली मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरुआत करवा सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।_

*📖आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं🪔👇🏻*
🪔🌱💎📖💎📖💎🌱🪔
*1717:-* पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-१२ साल के बच्चो के लिए शिक्षा अनिवार्य किया।
*1741:-* कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
*1742:-* पर्शिया और ऑस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
*1751:-* कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया।
*1821:-* पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
*1821:-* पेरू स्पेन से आजादी की घोषणा की।
*1858:-* भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।
*1866:-* अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
*1878:-* बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
*1914:-* आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
*1957:-* जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
*1959:-* ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
*1964:-* चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
*1977:-* ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचता।
*1978:-* सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
*1979:-* चौधरी चरण सिंह भारत के 5वें प्रधानमंत्री बने।
*1983:-* नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
*1990:-* अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
*2005:-* सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा हुआ।

*💧28 जुलाई को जन्मे प्रसिद्ध💧*
वर्ष नाम/वर्ग/देश
*1929:-* जैकलाइन कैनेडी ओनासिस / महिला / राजनीतिज्ञ / संयुक्त राज्य अमेरिका
*1909:-* कासू ब्रह्मानंद रेड्डी / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
*1954:-* हूगो चावेज़ / पुरुष / राजनीतिज्ञ / वेनेजुएला
*1930:-* फ़िरोजा बेगम / महिला / गायक / बांग्लादेश
*1957:-* अनिल जनविजय / पुरुष / लेखक / भारत
*1983:-* धनुष / पुरुष / अभिनेता / भारत
*1986:-* हुमा क़ुरैशी / महिला / अभिनेत्री / भारत
*1972:-* आयशा जुल्का / महिला / अभिनेत्री / भारत

*📖28 जुलाई को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु* 
वर्ष नाम/ वर्ग/ देश
*2007:-* काजी लेन्डुप दोरजी / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
*2013:-* जगदीश राज / पुरुष / अभिनेता / भारत
*2016:-* लच्छू महाराज / पुरुष / वादक / भारत

*✍🏻💎कृपया ध्यान देने योग्य बात👇🏻*
इस पञ्चाङ्ग का निर्माण करते वक्त पूर्ण सावधानी बरती गई है फिर भी यदि किसी घटना संबंधित जानकारी में कोई त्रुटि पाई गई तो इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी।

*०●★●०पंचांग निर्माता०●★●०*
_●◆★◆●तेजू गोदारा चौधरी●◆★◆●_

*★◆●●●●●जय श्री राम●●●●◆★*

*आपका दिन खुशियों से भरा रहे।🙏🏻*
🔱💎🦢🦜🎍🦜🦢💎🔱

सोमवार, 27 जुलाई 2020

Today's day । 27 july ki important Events.

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 27 जुलाई 2020*
              *सोमवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1942
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2077
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी-07:11 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी-28:59 तक
*🌠नक्षत्र-* चित्रा-11:04 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* वणिज-07:11 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* साध्य-20:48 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 12:20
*🌛चन्द्रराशि-* तुला-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:21 से 09:03
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_⭐आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 07:11 तक पश्चात् अष्टमी 28:59 तक , श्री शीतला सप्तमी व्रत , श्री दुर्गाष्टमी व्रत ( 07:11 के बाद ) , श्रावण सोमवार व्रत , अष्टमी तिथि का क्षय , रोटक व्रतारम्भ , श्री सोमेश्वर पूजन , श्री वर महालक्ष्मी व्रत ( दक्षिण भारत ) , विघ्नकारक भद्रा 07:09 से 18:04 तक , मेला नयनादेवी चिन्तपूर्णी ( हि.प्र. ) , महाकवि श्री तुलसीदास जयन्ती (श्रावण शुक्ल सप्तमी अनुसार ) , आचार्य श्री सूर्यसागर जी समाधि दिवस ( जैन ) , डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस , अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस ।_*
*_⭐कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी नवमी 27:01 तक पश्चात् दशमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवि योग 09:42 से , भौम व्रत , श्री मंगला गौरी व्रत , श्री दुर्गा व्रत /पूजा , श्री दुर्गा जी यात्रा / दर्शन ( काशी ) , संकट मोचन में हनुमत् दर्शन ,  श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती ,  श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस ,  विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*एकेनापि सुवर्णेन*
    *पुष्पितेन सुगन्धिना।*
*वासितं तद्वनं सर्वं* 
    *सुपुत्रेण कुलं यथा ।।*
*भावार्थ*
        _जिस प्रकार केवल एक सुंदर व सुगंध से भरपूर पुष्प से पूरा वन सुशोभित हो उठता है उसी तरह एक ही गुणवान पुत्र पूरे कुल की शोभा को बढ़ा देता है।_
🌹

*27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1709 - सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1714 -  ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया।
1720 -  रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत - गेंग्मम की लड़ाई।
1724 - पीटर द वाइल्ड बॉय 'हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया।
1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
1844 - आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
1965 -  एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2019 - केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला।
2019 - अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की।

*27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1913 - कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1940 - भारती मुखर्जी - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1990 - कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।

*27 जुलाई को हुए निधन👉*

1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ।
1891 - राजेन्द्रलाल मित्रा - भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1933 - कल्याण सिंह कालवी - नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1944 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1970 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
1987 - सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1992 - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1999 - आई. के. कुमारन - माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
2006 - शिवदीन राम जोशी - अपने समय के जाने-माने कवि।
2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ।
2016 - लच्छू महाराज - भारत के जानेमाने तबला वादक।

*27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

⭐ महाकवि श्री तुलसीदास जयन्ती (श्रावण शुक्ल सप्तमी अनुसार ) ।
⭐ आचार्य श्री सूर्यसागर जी समाधि दिवस ( जैन )।
⭐ डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस ।
⭐ अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस।
⭐ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Rajasthan sarkari jobs। Sarkari jobs in rajasthan ।

*सियासी संकट ने बढ़ाई मुश्किल, आसान नहीं नई भर्तियां मिलना* 📚👇🏼

विभागवार होने वाली नई भर्तियों और परीक्षा की प्रक्रिया तय होनी है।

 *अजमेर* .
राज्य में नई भर्तियों पर सियासी संकट से ब्रेक लग सकते हैं। सरकार की मंजूरी के बगैर कार्मिक विभाग का नीतिगत फैसला लेना मुश्किल है। राजस्थान लोक सेवा आयोग दिसंबर तक सिर्फ बकाया परीक्षाएं कराएगा। साल 2021 के लिए आयोग के पास नई भर्तियां नहीं हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्र 2019-20 के बजट भाषण में 75 हजार भर्तियां कराने की घोषणा की थीं। यह भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्राललियक सेवा चयन बोर्ड के जरिए होनी हैं। विभागवार होने वाली नई भर्तियों और परीक्षा की प्रक्रिया तय होनी है।
यूं तय होती हैं सरकारी भर्तियां
आयोग को कार्मिक विभाग से ही विभागगवार नई भर्तियां मिलती हैं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि और अन्य भर्तियां शामिल हैं। नियमानुसार कार्मिक विभाग सभी संबंधित विभागों से अभ्यर्थना लेकर पदों का वर्गीकरण करता है। इसके बाद इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजता है। अयोग भर्तियों का पुन: परीक्षण और कार्मिक विभाग से विभिन्न आपत्तियों के निस्तारण के बाद विज्ञापन जारी करता है।
सियासी संकट से बढ़ी परेशानी
राज्य में सियासी संकट के चलते अहम कामकाज प्रभावित है। इनमें नई भर्तियां भी शामिल है। सरकार की मंजूरी मिले बिना कार्मिक विभाग भर्तियों की अभ्यर्थना नहीं भेज सकता है। ऐसे में आयोग और अभ्यर्थियों को लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है।
2019-20 में मिली हैं ये भर्तियां
चिकित्सा शिक्षा विभाग-सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलिटी और सुपर स्पेशिलिटी) के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक के 93 पद
आयोजना विभाग-मूल्याकंन अधिकारी भर्ती (6 पद)
गृह रक्षा विभाग-डिप्टी कमांडेंट (उप समादेष्टा) भर्ती (13 पद)
कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग-निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स (3 पद)
पशुपालन विभाग-पशु चिकित्सा अधिकारी (900 पद)
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग-पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी (12 पद)
इंतजार है इन खास भर्तियों का
-आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2020
-प्राध्यापक भर्ती स्कूल शिक्षा-वरिष्ठ अध्यापक भर्ती (माध्यमिक शिक्षा)
-कॉलेज शिक्षक भर्ती
-प्रधानाध्यापक (माध्यमिक शिक्षा)