शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

29 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ,राशिफल , जन्म व मृत्यु , शुभ मुहूर्त तथा अशुभ मुहूर्त ।

29 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं ,राशिफल , जन्म व मृत्यु , शुभ मुहूर्त तथा अशुभ मुहूर्त  ।        

   *🕉️🥢आपका दिन मंगलमय हो🥢💎*
*📜काशी पंचांग के अनुसार📜*
 *⏰आज दिनाँक:-* 31 जुलाई 2020
*💎दिन:-* शुक्रवार
*🧾विक्रम संवत्:-* 2077 *🧾शक संवत् –* 1942 शार्वरी

*⏰तिथि:-* द्वादशी – 10:42 PM तक तदुपरांत त्रयोदशी
*⚜️पक्ष* शुक्ल पक्ष
*💎नक्षत्र :-* ज्येष्ठा – 07:05 AM तक तदुपरांत मूल
*⏰माह:-*  श्रावण
*💎सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी💎*
*🌅सूर्योदय :-* 05:25 AM *🌜चंद्रोदय:-*  04:04 PM
*🌄सूर्यास्त:-*  06:44 PM *🌛चंद्रास्त:-* 02:53 AM, 
*💎सूर्य राशि:-*  कर्क
*💎चंद्र राशि :-* वृश्चिक – 07:05 AM तक तदुपरांत धनु

*💎31 जुलाई 2020 शुभ मुहूर्त💎*

*⚜️अभिजित मुहूर्त:-* 11:38 AM से 12:31 PM अमृत 
*काल:-* 12:29 AM, अगस्त 01 से 02:04 AM, 

*✍🏻सर्वार्थ सिद्धि योग:-*  कोई नहीं 
*🌞रवि योग  :-* कोई नहीं

*💎31 जुलाई 2020 का अशुभ मुहूर्त✍🏻*

*🧟‍♀️दुष्टमुहूर्त:-* 08:04:28 से 08:57:44 तक, 12:30:48 से 13:24:04 तक 

*🧛🏻‍♀️कालवेला / अर्द्धयाम:-* 15:10:36 से 16:03:52 तक

*🔪कुलिक:-*  08:04:28 से 08:57:44 तक 
*👺यमघण्ट:-* 16:57:08 से 17:50:24 तक
*🌵कंटक:-* 13:24:04 से 14:17:20 तक 
*🐃यमगण्ड :-* 15:23:54 से 17:03:47 तक
*🤺राहुकाल:-* 10:24:17 से 12:04:09 तक 
*🧟‍♂️गुलिक काल:-* 07:04:32 से 08:44:24 तक

*💎31 जुलाई 2020 का व्रत और ⚜️त्यौहार*


श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण, दामोदर द्वादशी, वरलक्ष्मी व्रत
*📖💎आज का विचार💎📖*
*सहसा विदधीत न क्रियामविवेकः परमापदां पदम् |*
*वृणते हि विमृश्यकारिणं गुणलुब्धाः स्वयमेव संपदः ||*
*💎अर्थात्:-*
_जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करना चाहिए क्यूंकि बिना सोचे किया गया कार्य घर में विपत्तियों को आमंत्रण देता हैं |जो व्यक्ति सहजता से सोच समझ कर विचार करके अपना काम करते हैं लक्ष्मी स्वयम ही उनका चुनाव कर लेती हैं_
🥢🔱💎💠⏰💠💎🔱🥢 


*📖आज का राशिफल🪔👇🏻*

🪔🌱💎📖💎📖💎🌱🪔
 _: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।_

 
*🐏मेष राशि –*
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा। अपितु बदनामी मिल सकती है। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा, अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई भी लंबी बीमारी यदि चल रही है, तो सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाए रखने का है।

 
*🐂वृषभ राशि / वृष राशि –*
किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। आप सोच-समझकर बोलें। आज आपदूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी। अच्छा भोजन भी मिलेगा।यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

 
*☯️मिथुन राशि –*
आज परिवार वालों के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से अपनी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

 
 *🦀कर्क राशि –*
यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

 
*🦁सिंह राशि –*

आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कई तरह के विचारों में आज आप उलझ सकते हैं। आप पैसे संभाल कर रखें। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर रहें। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। कड़वी बातें न करें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुरानेकाम निपटा लें। संभलकर रहें। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

 
*👩🏻‍🦰कन्या राशि –*
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बना सकते हैं। आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कुछ अच्छे लोगों के नाम जुड़ेंगे। ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे। हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं, उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आपको किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ाव महसूस होगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 
*⚖️तुला राशि –*

छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगें। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

 
*🦂वृश्चिक राशि –
आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 
*🏹धनु राशि –*
आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिलसकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।हालांकि पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं।

 
*🐊मकर राशि –*
आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में पड़ सकते हैं और आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान हो सकता है।

 
*🧉कुंभ राशि –*
आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके काम की गति तेज होगी। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी।

 
*🐟मीन राशि –*
आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे।  ज्ञान और जानकारी इकट्ठा करने के संदर्भ में अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशों में संपर्क से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों से साथ व्यवहार करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
*📖आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं🪔👇🏻*

🪔🌱💎📖💎📖💎🌱🪔

31 जुलाई की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:

वर्ष    घटना/     वारदात/      वृत्तांत
*1737* वेल्स के राजकुमार फ्रेडरिक इंग्लिश कोर्ट से भाग निकला।
*1741* बावरिया के चार्ल्स अल्बर्ट ने ऊपरी ऑस्ट्रिया और बोहेमिया पर हमला किया।
*1788* मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
*1822* एडिनबर्ग में आखिरी सार्वजनिक फांसी दी गयी।
*1848* फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।
*1855* अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।
*1856* न्यूजीलैंड, एक शहर के रूप में स्थापित किया गया।
*1861* असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
*1865* दुनिया की पहली संकीर्ण गेज मेनलाइन रेलवे ग्रैंडशेस्टर ऑस्ट्रेलिया में खोला गया।
*1897* माउंट सेंट एलियास, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।
*1910* इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।
*1935* मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
*1937* एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
*1954* इटालियन पर्वतारोही लिनो लेसेलेली और एचीले कॉम्पानोनी हिमालय शिखर के 2 पर पहुंचने में सफल हुए।
*1971* अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की।
*1982* यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के ​लिए रोक लगा दी।
*1991* अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
*2000* लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।
*2006* फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
*2010* बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई।
*2012* अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इसके वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
*2014* विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

*💎31 जुलाई को उल्लेखनीय लोगों की मृत्यु -*

      वर्ष         नाम/           वर्ग/          देश
*1940* उधम सिंह / पुरुष / स्वतंत्रता सेनानी / भारत
*1980* मोहम्मद रफी / पुरुष / गायक / भारत
*🤱🏻31 जुलाई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति -*
    वर्ष।            नाम/           वर्ग/      देश
*1880* मुंशी प्रेमचन्द / पुरुष / लेखक / भारत
*1916* मोहन लाल सुखाडीया / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
*1941* अमरसिंह चौधरी / पुरुष / राजनीतिज्ञ / भारत
*1947* रिचर्ड ग्रिफिथ्स / पुरुष / अभिनेता / ग्रेट ब्रिटेन
*1965* जे.के.रोलिंग / महिला / लेखक / ग्रेट ब्रिटेन
*1992* कायरा आडवाणी / महिला / अभिनेत्री / भारत

*✍🏻💎कृपया ध्यान देने योग्य बात👇🏻*
इस पञ्चाङ्ग का निर्माण करते वक्त पूर्ण सावधानी बरती गई है फिर भी यदि किसी  घटना संबंधित जानकारी में कोई त्रुटि पाई गई तो इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें