बुधवार, 29 जुलाई 2020

Rajasthan 10th class rusalt

Rajasthan 10th class result



Cheak result there 👇👇👇



राजस्थान बोर्ड: 10वीं का परिणाम घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी, कुल परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा; गत वर्ष से .94 प्रतिशत अधिक रहा परिणाम*📚👇🏻


शिक्षा मंत्री डोटासरा ने शिक्षा संकुल में परिणाम जारी किया, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली भी रहे मौजूद....


जयपुर।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम मंगलवार शाम को जयपुर में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया। कुल परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा है। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। लड़कों का परिणाम 79.99 प्रतिशत रहा है, जबकि लड़कियों का परिणाम 81.41 प्रतिशत रहा है। बोर्ड ने परीक्षा समाप्ति के 28वें दिन यह परिणाम जारी कर दिया।

शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री के साथ ही बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली, सचिव अरविंद सेंगेवा, निदेशक गोपनीय जी के माथुर और उपनिदेशक जनसंपर्क राजेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। बोर्ड की वर्ष 2020 की परीक्षा में कुल 11 लाख 78 हजार 570 विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। इसमें से 11 लाख 52 हजार 201 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। इनमें से 9 लाख 29 हजार 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे हैं।


*कुल परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा*

90 हजार 648 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है और 327 आंशिक रूप से उत्तीर्ण हैं। इस बार कुल परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा है, जो कि गत वर्ष के 79.85 से .94 प्रतिशत अधिक है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का परिणाम सुधरा है। इस बार लड़कों का परिणाम 79.99 प्रतिशत है, जबकि वर्ष 2019 में 79.45 प्रतिशत रहा था। इस बार लड़कों का परिणाम .54 प्रतिशत सुधरा है। लड़कियों का परिणाम इस वर्ष 81.41 प्रतिशत है और वर्ष 2019 में लड़कियों का परिणाम 80.35 प्रतिशत रहा था। इस बार 1.06 प्रतिशत परिणाम अधिक रहा है।


*3 लाख से अधिक प्रथम श्रेणी*

कुल 3 लाख 61 हजार 880 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 4 लाख 25 हजार 587 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं और 1 लाख 41 हजार 251 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं।


*प्रथम श्रेणी में लड़के अधिक उत्तीर्ण हुए*

कुल 1 लाख 87 हजार 905 लड़के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 1 लाख 73 हजार 975 लड़कियां प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रही हैं।


*प्रवेशिका का परिणाम भी जारी*

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी किया। प्रवेशिका परीक्षा में इस बार कुल 6972 विद्यार्थियों ने फार्म भरे, इसमें से 6799 ने परीक्षा दी। कुल 3808 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। कुल परिणाम 56.01 प्रतिशत रहा। लड़कों का परिणाम 55.65 और लड़कियों का परिणाम 56.32 प्रतिशत रहा। कुल 897 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 1955 ने द्वितीय श्रेणी और 952 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें